Rajasthan Scoop Logo
Rajasthan Scoop Home
होम
Rajasthan Scoop Logo

राजस्थान स्कूप राजस्थान और दुनिया भर से नवीनतम समाचार, विश्लेषण और राय के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत है।

© 2026 Rajasthan scoop. All rights reserved.

Designed & Developed by Finesse

    न्यूज़देश - विदेश

    मणिपुर त्राहि - त्राहि कर रहा है, चुनाव युद्ध के जैसे लड़ा गया, आख़िर क्यों खफ़ा हुए आरएसएस प्रमुख भागवत

    rajasthanscoop
    शेयर करें:
    मणिपुर त्राहि - त्राहि कर रहा है, चुनाव युद्ध के जैसे लड़ा गया, आख़िर क्यों खफ़ा हुए आरएसएस प्रमुख भागवत

    आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मणिपुर हिंसा और लोकसभा चुनाव के रेवैये के लिए राजनीतिक दलों को लेकर बड़ा बयान दिया. राजनीतिक जानकारों के अनुसार मोहन भागवत का ये बयान नरेन्द्र मोदी और बीजेपी पर आरएसएस का सीधा हमला  है.

    हाल ही में चौथे चरण के चुनाव बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह बयान दिया था कि, पहले हम कम सक्षम थे  इसलिए आरएसएस की जरुरत पडती थी. अब हम सक्षम है. बीजेपी खुद को चलाती है. बीजेपी को अब आरएसएस की जरुरत नहीं है.

    नागपुर में संघ के कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख भागवत ने कहा, मणिपुर एक साल से शांति की राह देख रहा है. इससे पहले दस साल शांत रहा और अब जो कलह वहाँ उपजी या उपजाई गई, उसकी आग में मणिपुर अभी तक जल रहा है, त्राहि - त्राहि कर रहा है. इस पर ध्यान कौन देगा ??”  

    भागवत यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि चुनाव में जो कुछ हुआ उस पर विचार करना होगा. जिस तरह की चीजे हुई है. दोनों पक्षों ने कमर कसकर हमला किया है. उससे विभाजन होगा, मानसिक और सामाजिक दरारें बढ़ेगी. चुनाव ऐसे लड़ा गया जैसे युद्ध हो. भागवत ने कहा कि आरएसएस जैसे संगठनों को इसमें अनावश्यक रूप से शामिल किया गया और तकनीक का उपयोग करके झूठ फैलाया गया.

    भागवत ने कहा कि जो मर्यादा का पालन करते हुए काम करता है, गर्व करता है किन्तु अहंकार नहीं करता है, वही सही अर्थों में सेवक कहलाने का अधिकारी है.

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरएसएस और बीजेपी के बीच पिछले तीन चार साल से खींचतान चल रही है. आरएसएस बीजेपी से राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा राजनीतिक रूप देने और जल्दबाजी में मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा करने, ईडी – सीबीआई के दुरूपयोग करने और विपक्षी पार्टीयों को तोड़ने जैसे अनेको मुद्दों पर असहमत था लेकिन बीजेपी ने संघ को नजरंदाज किया.

    टिप्पणी करने के लिए कृपया लॉगिन करें।

    संबंधित खबरें

    बारामती में विमान दुर्घटना, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन ; महाराष्ट्र में राजकीय शोक की घोषणा
    न्यूज़
    बारामती में विमान दुर्घटना, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन ; महाराष्ट्र में राजकीय शोक की घोषणा
    rajasthanscoop
    0
    वंदे  मातरम् देश की आत्मा, 150 साल से हमारे दिलों में—इस पर अब बहस क्यों ? मोदी जितने साल से पीएम है, उतने नेहरु ने जेल में बिताए
    न्यूज़
    वंदे मातरम् देश की आत्मा, 150 साल से हमारे दिलों में—इस पर अब बहस क्यों ? मोदी जितने साल से पीएम है, उतने नेहरु ने जेल में बिताए
    rajasthanscoop
    0
    वन्दे मातरम् विवाद : पीएम बोले– जिन्ना के सामने झुके नेहरू, कांग्रेस ने गीत के टुकड़े किए
    न्यूज़
    वन्दे मातरम् विवाद : पीएम बोले– जिन्ना के सामने झुके नेहरू, कांग्रेस ने गीत के टुकड़े किए
    rajasthanscoop
    0

    जनमत

    आज का सवाल : राजस्थान के पहले मुख्यमंत्री कौन थे ?

    कुल वोट: 15

    ट्रेंडिंग न्यूज़

    लोकसभा चुनाव कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची
    लोकसभा चुनाव कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची
    महिलाओं की आजादी त्यौहार, जानिए कैसे हुई घुड़ला पर्व की शुरुआत, क्यों घुड़ला लेकर घूमती है मारवाड़ की महिलाएं
    महिलाओं की आजादी त्यौहार, जानिए कैसे हुई घुड़ला पर्व की शुरुआत, क्यों घुड़ला लेकर घूमती है मारवाड़ की महिलाएं
    वाजपेयी से किसने कहा कि मुझे नरेन्द्र भाई मोदी गुजरात से बाहर चाहिए...
    वाजपेयी से किसने कहा कि मुझे नरेन्द्र भाई मोदी गुजरात से बाहर चाहिए...
    बोरोना वीव्स लिमिटेड का आईपीओ निवेश के लिए आज से खुला  है, 22 मई तक कर सकेंगे निवेश ; जानें क्या करती है कंपनी
    बोरोना वीव्स लिमिटेड का आईपीओ निवेश के लिए आज से खुला है, 22 मई तक कर सकेंगे निवेश ; जानें क्या करती है कंपनी
    नौसेना में शहीद हुआ बागोरिया का लाल प्रह्लाद जाखड़, रविवार सुबह 10.30 बजे पार्थिव शरीर जोधपुर एयरपोर्ट पहुँचेगा
    नौसेना में शहीद हुआ बागोरिया का लाल प्रह्लाद जाखड़, रविवार सुबह 10.30 बजे पार्थिव शरीर जोधपुर एयरपोर्ट पहुँचेगा

    वीडियो

    कोई वीडियो लेख नहीं मिला।