Rajasthan Scoop Logo
Rajasthan Scoop Home
होम
Rajasthan Scoop Logo

राजस्थान स्कूप राजस्थान और दुनिया भर से नवीनतम समाचार, विश्लेषण और राय के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत है।

© 2026 Rajasthan scoop. All rights reserved.

Designed & Developed by Finesse

    न्यूज़देश - विदेश

    महाकुंभ 2025 : प्रयागराज में महाकुंभ का आगाज, जानिए कैसे हुई कुंभ की शुरुआत

    rajasthanscoop
    शेयर करें:
    महाकुंभ 2025 : प्रयागराज में महाकुंभ का आगाज, जानिए कैसे हुई कुंभ की शुरुआत

    महाकुंभ 2025 का पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ आगाज हो गया है। महाकुंभ 2025 का आयोजन प्रयागराज उतरप्रदेश में हो रहा है। प्रयागराज उन चार शहरों में से एक जहाँ 12 वर्ष बाद कुम्भ का आयोजन होता है। महाकुंभ 2025 का पहला शाही स्नान मकर सक्रांति को हुआ।

    कैसे हुई कुम्भ मेले की शुरुआत 

    कुंभ को लेकर एक पौराणिक कथा है कि कुंभ की शुरुआत देवता - दानवों के संघर्ष के साथ हुई है। कहा जाता है कि देवताओं के राजा इन्द्र ने अहंकार में ऋषि दुर्वासा का अपमान कर दिया था। इस तरह अपमान के कारण ऋषि दुर्वासा ने इन्द्र को श्रीहीन होने का श्राप दे दिया था। ऋषि दुर्वासा के श्राप के कारण देवता कमजोर हो गए और परिणाम स्वरूप देवताओं को राक्षसों से पराजय का सामना करना पड़ा। 

    पराजय से दुखी होकर देवता भगवान विष्णु के पास मदद मांगने पहुँचे। भगवान विष्णु ने कहा कि देवताओं को श्राप मुक्ति के लिए समुद्र मंथन करना होगा। समुद्र मंथन से कई दिव्य रत्न के साथ अमृत निकलेगा। जिसे पीकर देवता अमर हो जाएंगे। 

    भगवान विष्णु के कहने पर देवराज इन्द्र ने दैत्यराज बलि को समुद्र मंथन के लिए राजी किया। अमृत और दिव्य रत्नों कि प्राप्ति के लालच में राक्षस भी राजी हो गए। 

    जब समुद्र मंथन हुआ तो विष, कामधेनु गाय, एरावत हाथी और अमृत सहित 14 रत्न प्राप्त हुए। जैसे ही आखिर में अमृत कलश निकला देवराज इन्द्र के बेटे जयंत उसे लेकर स्वर्ग की ओर दौड़े। राक्षसों ने जयंत का पीछा किया। इस दौरान देवताओं और राक्षसों के बीच 12 दिन तक अमृत कलश के लिए युद्ध चला। 

    कहा जाता है जयंत जब अमृत कुंभ लेकर देवलोक की ओर जा रहे थे तो इसी दौरान अमृत कुंभ से अमृत की आठ बूंदे देवलोक में और चार बूंदे धरती पर प्रयागराज, हरिद्वार, नासिक और उज्जैन में गिरी। तभी से इन चारों स्थानों पर अमृत कुंभ जागृत करने की परंपरा शुरू हुई है।

    टिप्पणी करने के लिए कृपया लॉगिन करें।

    संबंधित खबरें

    बारामती में विमान दुर्घटना, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन ; महाराष्ट्र में राजकीय शोक की घोषणा
    न्यूज़
    बारामती में विमान दुर्घटना, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन ; महाराष्ट्र में राजकीय शोक की घोषणा
    rajasthanscoop
    0
    वंदे  मातरम् देश की आत्मा, 150 साल से हमारे दिलों में—इस पर अब बहस क्यों ? मोदी जितने साल से पीएम है, उतने नेहरु ने जेल में बिताए
    न्यूज़
    वंदे मातरम् देश की आत्मा, 150 साल से हमारे दिलों में—इस पर अब बहस क्यों ? मोदी जितने साल से पीएम है, उतने नेहरु ने जेल में बिताए
    rajasthanscoop
    0
    वन्दे मातरम् विवाद : पीएम बोले– जिन्ना के सामने झुके नेहरू, कांग्रेस ने गीत के टुकड़े किए
    न्यूज़
    वन्दे मातरम् विवाद : पीएम बोले– जिन्ना के सामने झुके नेहरू, कांग्रेस ने गीत के टुकड़े किए
    rajasthanscoop
    0

    जनमत

    आज का सवाल : राजस्थान के पहले मुख्यमंत्री कौन थे ?

    कुल वोट: 15

    ट्रेंडिंग न्यूज़

    लोकसभा चुनाव कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची
    लोकसभा चुनाव कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची
    महिलाओं की आजादी त्यौहार, जानिए कैसे हुई घुड़ला पर्व की शुरुआत, क्यों घुड़ला लेकर घूमती है मारवाड़ की महिलाएं
    महिलाओं की आजादी त्यौहार, जानिए कैसे हुई घुड़ला पर्व की शुरुआत, क्यों घुड़ला लेकर घूमती है मारवाड़ की महिलाएं
    वाजपेयी से किसने कहा कि मुझे नरेन्द्र भाई मोदी गुजरात से बाहर चाहिए...
    वाजपेयी से किसने कहा कि मुझे नरेन्द्र भाई मोदी गुजरात से बाहर चाहिए...
    बोरोना वीव्स लिमिटेड का आईपीओ निवेश के लिए आज से खुला  है, 22 मई तक कर सकेंगे निवेश ; जानें क्या करती है कंपनी
    बोरोना वीव्स लिमिटेड का आईपीओ निवेश के लिए आज से खुला है, 22 मई तक कर सकेंगे निवेश ; जानें क्या करती है कंपनी
    नौसेना में शहीद हुआ बागोरिया का लाल प्रह्लाद जाखड़, रविवार सुबह 10.30 बजे पार्थिव शरीर जोधपुर एयरपोर्ट पहुँचेगा
    नौसेना में शहीद हुआ बागोरिया का लाल प्रह्लाद जाखड़, रविवार सुबह 10.30 बजे पार्थिव शरीर जोधपुर एयरपोर्ट पहुँचेगा

    वीडियो

    कोई वीडियो लेख नहीं मिला।