Rajasthan Scoop Logo
Rajasthan Scoop Home
होम
Rajasthan Scoop Logo

राजस्थान स्कूप राजस्थान और दुनिया भर से नवीनतम समाचार, विश्लेषण और राय के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत है।

© 2026 Rajasthan scoop. All rights reserved.

Designed & Developed by Finesse

    न्यूज़न्यूज़ अपडेट्स

    मुख़्तार अंसारी की मौत, परिवार ने कहा जहर दिया गया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई वजह

    rajasthanscoop
    शेयर करें:
    मुख़्तार अंसारी की मौत, परिवार ने कहा जहर दिया गया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई वजह

    उम्र कैद की सजा काट रहे मुख़्तार अंसारी की गुरुवार रात यूपी के बाँदा अस्पताल में मौत हो गई. अंसारी के परिवार का दावा है कि उन्हें जहर दिया गया था. मुख़्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से कहा कि, मुख़्तार ने मुझे बताया कि 40 दिन पहले उसे खाने में जहर दिया गया था और 19 मार्च को फिर से दिया गया. जेल अधिकारीयों ने मुख़्तार के परिवार के आरोपों को ख़ारिज किया है. हालाँकि पोस्टमार्टम की प्राथमिक जाँच में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई.

    गुरुवार रात तबियत बिगड़ने पर बेहोशी की हालत में मुख़्तार अंसारी को जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया लेकिन अंसारी को बचाया नहीं जा सका. यूपी सरकार माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की है. मऊ और गाजीपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है और अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए है.  

    मुख़्तार अंसारी पर हत्या, धोखाधड़ी सहित 65 आपराधिक मामले दर्ज थे. मुख़्तार अंसारी यूपी की मऊ विधानसभा से पांच बार विधायक रह चुका था. वतर्मान में मुख़्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी मऊ से विधायक है. अब्बास अंसारी ने ओपी राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के टिकट पर मऊ से विधानसभा चुनाव लड़ा था. अब्बास अंसारी फ़िलहाल यूपी की कासगंज जेल में बंद है. मुख़्तार का भाई अफजाल अंसारी गाजीपुर से सांसद है. अफजाल ने बसपा के टिकट पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री रहे भाजपा के उम्मीदवार मनोज सिन्हा को हराया था.

    टिप्पणी करने के लिए कृपया लॉगिन करें।

    संबंधित खबरें

    बारामती में विमान दुर्घटना, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन ; महाराष्ट्र में राजकीय शोक की घोषणा
    न्यूज़
    बारामती में विमान दुर्घटना, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन ; महाराष्ट्र में राजकीय शोक की घोषणा
    rajasthanscoop
    0
    वंदे  मातरम् देश की आत्मा, 150 साल से हमारे दिलों में—इस पर अब बहस क्यों ? मोदी जितने साल से पीएम है, उतने नेहरु ने जेल में बिताए
    न्यूज़
    वंदे मातरम् देश की आत्मा, 150 साल से हमारे दिलों में—इस पर अब बहस क्यों ? मोदी जितने साल से पीएम है, उतने नेहरु ने जेल में बिताए
    rajasthanscoop
    0
    वन्दे मातरम् विवाद : पीएम बोले– जिन्ना के सामने झुके नेहरू, कांग्रेस ने गीत के टुकड़े किए
    न्यूज़
    वन्दे मातरम् विवाद : पीएम बोले– जिन्ना के सामने झुके नेहरू, कांग्रेस ने गीत के टुकड़े किए
    rajasthanscoop
    0

    जनमत

    आज का सवाल : राजस्थान के पहले मुख्यमंत्री कौन थे ?

    कुल वोट: 15

    ट्रेंडिंग न्यूज़

    लोकसभा चुनाव कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची
    लोकसभा चुनाव कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची
    महिलाओं की आजादी त्यौहार, जानिए कैसे हुई घुड़ला पर्व की शुरुआत, क्यों घुड़ला लेकर घूमती है मारवाड़ की महिलाएं
    महिलाओं की आजादी त्यौहार, जानिए कैसे हुई घुड़ला पर्व की शुरुआत, क्यों घुड़ला लेकर घूमती है मारवाड़ की महिलाएं
    वाजपेयी से किसने कहा कि मुझे नरेन्द्र भाई मोदी गुजरात से बाहर चाहिए...
    वाजपेयी से किसने कहा कि मुझे नरेन्द्र भाई मोदी गुजरात से बाहर चाहिए...
    बोरोना वीव्स लिमिटेड का आईपीओ निवेश के लिए आज से खुला  है, 22 मई तक कर सकेंगे निवेश ; जानें क्या करती है कंपनी
    बोरोना वीव्स लिमिटेड का आईपीओ निवेश के लिए आज से खुला है, 22 मई तक कर सकेंगे निवेश ; जानें क्या करती है कंपनी
    नौसेना में शहीद हुआ बागोरिया का लाल प्रह्लाद जाखड़, रविवार सुबह 10.30 बजे पार्थिव शरीर जोधपुर एयरपोर्ट पहुँचेगा
    नौसेना में शहीद हुआ बागोरिया का लाल प्रह्लाद जाखड़, रविवार सुबह 10.30 बजे पार्थिव शरीर जोधपुर एयरपोर्ट पहुँचेगा

    वीडियो

    कोई वीडियो लेख नहीं मिला।