Rajasthan Scoop Logo
Rajasthan Scoop Home
होम
Rajasthan Scoop Logo

राजस्थान स्कूप राजस्थान और दुनिया भर से नवीनतम समाचार, विश्लेषण और राय के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत है।

© 2026 Rajasthan scoop. All rights reserved.

Designed & Developed by Finesse

    न्यूज़राजस्थान

    संजीवनी मामले में गहलोत बोले, एसओजी ने बीजेपी के दबाव में यू टर्न लिया. शेखावत ने कहा पूर्व सीएम की राजनीति फिर उजागर हुई.

    rajasthanscoop
    शेयर करें:
    संजीवनी मामले में गहलोत बोले, एसओजी ने बीजेपी के दबाव में यू टर्न लिया. शेखावत ने कहा पूर्व सीएम की राजनीति फिर उजागर हुई.

    केंद्रीय मंत्री गंजेंद्र सिंह शेखावत को संजीवनी केस में क्लीन चिट मिलने के फ़ैसले पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि, संजीवनी प्रकरण में दायर एक मुकदमें में हाई कोर्ट का फैसला वर्तमान में अदालत के सामने एसओजी द्वारा रखे गए तथ्यों के आधार पर आया है. राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद एसओजी ने यू टर्न ले लिया है.

    पूर्व सीएम गहलोत का कहना है कि इस मामले में जाँच अधिकारी को बदला गया है और राज्य सरकार ने वकीलों ने भी केन्द्रीय मंत्री का पक्ष लिया है. इस सबके बावजूद शेखावत की याचिका के अनुरूप हाई कोर्ट ने FIR को रद्द नहीं किया है. ट्रायल कोर्ट की इजाजत लेकर आगे कारवाई की जा सकती है.

    गहलोत ने कहा कि एसओजी द्वारा 12 अप्रैल 2023 को राजकीय अधिवक्ता को भेजी गई रिपोर्ट में पेज नम्बर 7 पर लिखा कि जो कम्पनियां संजीवनी घोटाले में शामिल है. उनका शेखावत से सीधा सम्बन्ध है.

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा शेखावत से कोई व्यक्ति द्वेष नहीं था. मेरा उनकी स्वर्गीय माताजी के प्रति भी पूरा सम्मान है परन्तु राज्य के गृह मंत्री के रूप में मेरे सामने लाए गए तथ्यों को जानता के सामने रखना मेरा कर्तव्य था.

    गहलोत ने एसओजी रिपोर्ट की जाँच के लिए SIT गठन की मांग की. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सरकार बदलने की वजह से एसओजी पर दबाव बनाया गया जिस कारण एसओजी ने यू टर्न लिया है. गहलोत ने कहा कि मेरी मांग है कि  हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में SIT गठित कर इस प्रकरण की जाँच की जाए कि एसओजी ने पूर्व में गलत रिपोर्ट तैयार की या अभी दबाव में गलत रिपोर्ट पेश की है.   

    मेरा उद्देश्य लाखों पीड़ितों के साथ न्याय सुनिश्चित करके उनकी मेहनत की कमाई वापिस दिलवाने का है. 

    वहीं केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने पूर्व सीएम गहलोत को लेकर निशाना साधा है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने राजनीति फिर उजागर हुई है. अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए शासन और सरकार का दुरूपयोग किया है. मुझे ख़ुशी है कि न्याय हुआ है. 

    टिप्पणी करने के लिए कृपया लॉगिन करें।

    संबंधित खबरें

    बारामती में विमान दुर्घटना, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन ; महाराष्ट्र में राजकीय शोक की घोषणा
    न्यूज़
    बारामती में विमान दुर्घटना, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन ; महाराष्ट्र में राजकीय शोक की घोषणा
    rajasthanscoop
    0
    वंदे  मातरम् देश की आत्मा, 150 साल से हमारे दिलों में—इस पर अब बहस क्यों ? मोदी जितने साल से पीएम है, उतने नेहरु ने जेल में बिताए
    न्यूज़
    वंदे मातरम् देश की आत्मा, 150 साल से हमारे दिलों में—इस पर अब बहस क्यों ? मोदी जितने साल से पीएम है, उतने नेहरु ने जेल में बिताए
    rajasthanscoop
    0
    वन्दे मातरम् विवाद : पीएम बोले– जिन्ना के सामने झुके नेहरू, कांग्रेस ने गीत के टुकड़े किए
    न्यूज़
    वन्दे मातरम् विवाद : पीएम बोले– जिन्ना के सामने झुके नेहरू, कांग्रेस ने गीत के टुकड़े किए
    rajasthanscoop
    0

    जनमत

    आज का सवाल : राजस्थान के पहले मुख्यमंत्री कौन थे ?

    कुल वोट: 15

    ट्रेंडिंग न्यूज़

    लोकसभा चुनाव कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची
    लोकसभा चुनाव कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची
    महिलाओं की आजादी त्यौहार, जानिए कैसे हुई घुड़ला पर्व की शुरुआत, क्यों घुड़ला लेकर घूमती है मारवाड़ की महिलाएं
    महिलाओं की आजादी त्यौहार, जानिए कैसे हुई घुड़ला पर्व की शुरुआत, क्यों घुड़ला लेकर घूमती है मारवाड़ की महिलाएं
    वाजपेयी से किसने कहा कि मुझे नरेन्द्र भाई मोदी गुजरात से बाहर चाहिए...
    वाजपेयी से किसने कहा कि मुझे नरेन्द्र भाई मोदी गुजरात से बाहर चाहिए...
    बोरोना वीव्स लिमिटेड का आईपीओ निवेश के लिए आज से खुला  है, 22 मई तक कर सकेंगे निवेश ; जानें क्या करती है कंपनी
    बोरोना वीव्स लिमिटेड का आईपीओ निवेश के लिए आज से खुला है, 22 मई तक कर सकेंगे निवेश ; जानें क्या करती है कंपनी
    नौसेना में शहीद हुआ बागोरिया का लाल प्रह्लाद जाखड़, रविवार सुबह 10.30 बजे पार्थिव शरीर जोधपुर एयरपोर्ट पहुँचेगा
    नौसेना में शहीद हुआ बागोरिया का लाल प्रह्लाद जाखड़, रविवार सुबह 10.30 बजे पार्थिव शरीर जोधपुर एयरपोर्ट पहुँचेगा

    वीडियो

    कोई वीडियो लेख नहीं मिला।