अभिनेता सैफ अली खान पर घर में घुसकर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार


अभिनेता सैफ अली खान पर घर में घुस कर हमला करने वाले आरोपी को ठाणे से गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस ने रविवार सुबह प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी चोरी के इरादे से सैफ के घर में घुसा था। 


मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। आरोपी के पास भारत का कोई वैध दस्तावेज नहीं है। आरोपी के बांग्लादेशी होने शक है। अवैध रूप से भारत में रहने के लिए आरोपी ने अपना नाम विजय दास रखा है।

पुलिस ने कहा, आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर कस्टडी मांगी जाएगी। पुलिस एक संदिग्ध को छतीसगढ़ से भी गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में पुलिस अब तक करीब 50 लोगों से पूछताछ कर चुकी है।