संसद में राष्ट्रपति का 59 मिनट का अभिभाषण, महाकुंभ हादसे पर जताया दु:ख ; कहा - भारत तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनने की राह पर


18 वीं लोकसभा के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों लोकसभा एंव राज्यसभा को जॉइन्ट सेशन में संबोधित किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने 59 मिनट का संबोधन दिया। 

राष्ट्रपति मुर्मू ने अभिभाषण की शुरुआत कुम्भ हादसे पर दु:ख व्यक्त करते हुए की। राष्ट्रपति मुर्मू ने केंद्र सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि, सरकार 3 गुना तेज गति से काम कर रही है। राष्ट्रपति ने कहा, 70+ के बुजुर्गों को आयुष्मान योजना का फायदा मिला, छोटे कारोबारियों के लिए लोन लिमिट दुगुनी हुई और जल्दी 3 करोड़ नए घरों का लक्ष्य भी जल्द पूरा होगा।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, स्किल इंडेक्स में भारत दुनिया में दूसरे नंबर है। एआई और डिजिटल टेक्नोलॉजी अपनाने के मामले में भारत दुनिया को रास्ता दिखा रहा है। भारत जल्द विश्व की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर बढ़ रहा है। 

आज देश बड़े फैसलों और नीतियों को असाधारण गति से लागू होते देख रहा है। महिलाओं, किसानों और युवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता मिल रही है। सरकार ने युवाओं की शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों पर विशेष ध्यान दिया है। साथ ही एक देश, एक चुनाव और वक्फ विधेयक संशोधन में भी अहम कदम उठाया है।