बजट सत्र का पहला दिन ; पीएम बोले ऐतिहासिक बिल पेश होंगे, राष्ट्रपति के सम्बोधन के बाद वित्त मंत्री इकोनॉमिक सर्वे पेश करेगी


18 वीं लोकसभा के बजट सत्र का आज पहला दिन है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेगी। पीएम मोदी ने कहा, इस सत्र में कई ऐतिहासिक बिल पेश किए जाएंगे। हर नारी को सम्मानपूर्ण जीवन मिले उस दिशा में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म करेंगे। 

राष्ट्रपति के सम्बोधन के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इकोनॉमिक सर्वे पेश करेगी। इसमें वित्त वर्ष 2024-25 में जीडीपी का अनुमान और महंगाई सहित अर्थव्यवस्था से जुड़ी कई जानकारियाँ होगी। सेशन के दूसरे दिन 1 फरवरी को बजट पेश होगा। बतौर वित्त मंत्री सीता रमण लगातार आठवाँ बजट पेश करेगी।