राष्ट्रपति मुर्मू ने खेल पुरुस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। मनु भाकर, डी गुकेश सहित 4 को खेल रत्न, 34 को अर्जुन अवॉर्ड इसमें 17 पैरा- एथलीट शामिल


शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल अवॉर्ड 2024 प्रदान किए। पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली मनु भाकर, वर्ल्ड चेस चैम्पियन डी गुकेश, हॉकी टीम कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालिंपिक्स गोल्ड मेडल विजेता प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया है। 

इसके 34 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इनमें से 17 खिलाड़ी पैरा - एथलीट है। साथ ही 5 कोच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से नवाजा है। 

खेल क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए राष्ट्रीय खेल पुरुस्कार दिए जाते है। भारत के राष्ट्रीय खेल पुरुस्कार में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन पुरुस्कार, द्रोणाचार्य पुरुस्कार मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन और मेजर ध्यानचंद लाइफ टाइम अवॉर्ड सहित छ: पुरुस्कार शामिल है।