अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च बंद हुई, अदानी ग्रुप पर गड़बड़ी की रिपोर्ट पेश की थी


अदानी ग्रुप और सेबी चीफ माधवी पुरी पर आरोप लगाने वाली अमेरिकी शॉर्ट सेलर रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च बंद होने जा रही है। हिंडनबर्ग रिसर्च के फाउन्डर नाथन एंडरसन ने इसे बंद करने की जानकारी दी है।  

नाथन एंडरसन ने लिखा “ जैसा कि मैंने पिछले साल के अंत से ही परिवार, दोस्तों और हमारी टीम के साथ साझा किया है, मैंने हिंडनबर्ग रिसर्च को बंद करने का निर्णय लिया है। प्लानिंग ये थी जिन विचारों पर हम काम कर रहे थे, उन्हें पूरा होने बाद इसे बंद कर दिया जाएगा। और जैसा कि पिछले पोंजी मामलों के बारे में हमने पूरा किया है और नियामकों के साथ साझा कर रहे हैं, वह दिन आज है। ”

हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट अदानी ग्रुप और सेबी चीफ माधवी पुरी पर अदानी ग्रुप से जुड़ी ऑफश्योर कंपनी में इनवेस्टमेंट का आरोप लगाया था। 

हिंडनबर्ग रिसर्च के बंद होने कि खबर पर अदानी ग्रुप के CFO ने चुटकी लेते हुए कहा, “ कितने गाजी आए और कितने गाजी चले गए”