ऑपरेशन सिंदूर : भारत की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक, 24 मिसाइले दागी, 9 से अधिक आंतकी ठिकाने तबाह


ऑपरेशन सिंदूर : भारत ने 7 मई की रात को पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की। भारत ने पाकिस्तान पर करीब 24 मिसाइल दागी। एयर स्ट्राइक में जैश- लश्कर जैसे आंतकी संगठनों के 9 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया गया। जिसमें 100 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना है। 

भारत ने कहा कि यह कार्यवाही आतंकवाद के खिलाफ है ना कि पाकिस्तान के खिलाफ थी। दरअसल 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमलों में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी, जिसमें कई नाव विवाहित जोड़े भी थे। भारतीय सेना ने कहा इंसाफ हो गया। 

भारत की ओर से की गई कारवाई को पाकिस्तान ने कायराना हमला बताते हुए जवाबी कारवाई करने की धमकी दी है। पाकिस्तान ने सियालकोट और लाहौर हवाई अड्डे को अगले 48 घंटों के लिए बंद किया है। 

भारत ने पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक की अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, सऊदी और यूएई को  जानकारी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा, उम्मीद है यह सब जल्दी खत्म हो जाएगा।