शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स में 3000 पॉइंट टूटा ; ट्रम्प के टैरिफ नीति गिरे एशियाई बाजार


आज, 7 अप्रैल 2025 को, सेंसेक्स में भारी गिरावट देखने को मिली है। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स करीब 3914.75 अंकों की गिरावट के साथ 71,449.94 पर खुला, जो पिछले बंद 75,364.69 से लगभग 5.19% की कमी दर्शाता है। वहीं, निफ्टी 50 भी 1146 अंकों की गिरावट के साथ 21,758.40 पर खुला। यह गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ नीतियों के असर से जुड़ी है, जिसने वैश्विक बाजारों में हड़कंप मचा दिया है।

सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 2825.25 अंक (3.75%) नीचे 72,539.44 पर और निफ्टी 924.65 अंक (4.04%) नीचे 21,979.80 पर कारोबार कर रहा था। बाजार में यह भूचाल एशियाई और अमेरिकी बाजारों में आई भारी बिकवाली का परिणाम है। जापान का निक्केई 8% से अधिक गिरा, जबकि अन्य एशियाई बाजारों में भी 5-10% की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स की 30 में से 29 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले, केवल भारती एयरटेल ही हरे निशान में रही। टाटा स्टील जैसे शेयर 8.29% तक गिरे। विशेषज्ञों का कहना है कि यह गिरावट ट्रंप के टैरिफ के कारण मंदी की आशंकाओं और निवेशकों के डर से प्रेरित है।