रिटायरमेंट पर बोले धोनी ; रांची जाकर बाइक की सवारी का मजा लूंगा और रिटायरमेंट पर फैसला करने के लिए अभी 4-5 महीने का समय


कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के बाद 8 मई 2025 को एमएस धोनी ने रिटायरमेंट के सवाल पर कहा कि, वह अभी रिटायरमेंट के बारे में कोई फैसला नहीं ले रहे हैं। "अभी मेरे लिए कुछ भी तय करने को नहीं है। IPL के बाद मुझे 6-8 महीने तक मेहनत करनी होगी और देखना होगा कि मेरा शरीर इस दबाव को झेल सकता है या नहीं।"

महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि "मैं रांची जाकर अपनी बाइक की सवारी का मजा लूंगा। और 2-3 महीने बाद रिटायरमेंट पर फैसला लूँगा। मैं यह नहीं कह रहा हूँ कि मैं अब नहीं खेलूँगा और ये भी नहीं कि वापिस नहीं लौटूँगा।

कब लेंगे फैसला :

धोनी ने बार-बार कहा है कि वह IPL 2025 के बाद, यानी जुलाई 2025 से अगले 6-10 महीनों में अपने शरीर की स्थिति का आकलन करेंगे। वह इस आधार पर तय करेंगे कि क्या वह IPL 2026 में खेल पाएंगे। उनकी बातों से साफ है कि वह अपनी फिटनेस और CSK की जरूरतों को ध्यान में रखकर फैसला लेंगे।